अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का होगा समाधान: सुरजीत
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों पर अनावश्यक बोझ डालना नहीं, बल्कि उन्हें नियमानुसार मान्यता दिलाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मान्यता प्रक्रिया में आने वाली प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की बैठक में जिले के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों तथा पूर्व में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद से संबद्ध मदरसों के संचालकों और प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. गांधी ने संस्थानों को मान्यता प्रक्रिया, आवश्यक मानकों और नियमों की जानकारी दी और संचालकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.