अल्पसंख्यक व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों का डाटा होगा ऑनलाइन
बांका, जून 1 -- बांका, निज प्रतिनिधि। अब अनुदानित मदरसा के साथ ही अल्पसंख्यक व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों का डाटा भी ऑनलाइन किये जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। विभाग के रिकॉर्ड में इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों का डाटा अब तक ऑनलाइन नहीं है। यू डायस कोड के साथ स्कूल का नाम ही केवल शिक्षा विभाग के रिकार्ड में उपलब्ध है। अब ई-शिक्षा कोष पर इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों का नाम व पते के साथ पूरा डाटा रहेगा। इसको लेकर जिले के सभी अनुदानित मदरसा, अल्पसंख्यक व संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए एक सप्ताह में ई-शिक्षा कोष पर इसे अपलोड करना है। इसकी मॉनिटरिंग की जवाबदेही डीईओ और डीपीओ को दी गई है। विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन स्कूल के बच्चों और शिक्षकों का जितन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.