अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक, समस्याओं पर चर्चा
रांची, अगस्त 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा वित्त-पोषित एवं वित्त रहित अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक विद्यालयों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान शिक्षकों की स्वीकृति, पाठ्य-पुस्तकों की समय पर उपलब्धता, पेयजल, शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और साइकिल वितरण जैसी सुविधाओं पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, डिजिटल शिक्षा व कौशल विकास जैसी योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई।बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सोलोमोन, ज्योति सिंह मथारु, सदस्य कारी बरकत अली, वारिश कुरैशी, अंशु लकड़ा सहित डीईओ, डीएसई व डीडब्ल्यूओ उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.