रांची, फरवरी 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आमया संगठन ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम में स्थायी निदेशक की नियुक्ति की मांग की है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान निदेशक कुलदीप चौधरी के पास पहले से ही कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार है। अतिरिक्त प्रभार के कारण वे निगम को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि सुचारू संचालन के लिए यहाँ तत्काल स्थायी निदेशक बहाल किया जाए। मौके पर आमया संगठन और झारखंड छात्र संघ के अब्दुल बारिक, सिद्दीक अंसारी, अफसर अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...