देहरादून, अप्रैल 22 --  उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राज्यमंत्री मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने मदरसा बोर्ड के स्थान पर छह अल्पसंख्यक समुदायों को मिलाकर अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण बना दिया है।यह एक जुलाई 226 से कार्य शुरू करेगा। आने वाले समय में मदरसा बोर्ड की डिग्री को शिक्षा परिषद के समान माना जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया लेकिन समुदाय का विकास नहीं किया। कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हो गया है। बुधवार को मसूरी पहुंचे उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड गंगा जमुना तहजीब का प्रदेश है जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। मुख्यमंत्री धामी प्रदेश को आदर्...