हल्द्वानी, जुलाई 8 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर चर्चा की गई। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित बैठक में जिले के समस्त मदरसों के प्रबंधकों, धर्मगुरुओं और उलेमाओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष डॉ. गांधी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष और ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति, कोचिंग और करियर मार्गदर्शन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र छात्र तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए। ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ. जेडए वारसी, प्रोफेसर हामिद अली, डॉ. एलवा एड...