हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। अल्पसंख्यक यूथ कांग्रेस बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत सिरमा मुखिया इस्मत आरा के पुत्र असीम अरशद पिता स्व अताउल्लाह खान ने जीत दर्ज किया।इन्होंने अपने जीत का श्रेय लोगों के विश्वास और समर्थन को बताया। आगे कहा की मैं आपके भरोसे और विश्वास के लिए आभारी रहूँंगा। साथ ही पूरी ईमानदारी से युवाओं की आवाज बनकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा। बताते चलें की यह चुनाव ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से किया गया। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, विशेश्वर नाथ चौबे, अंकित राज, दीपक करमाली, 20 सूत्रीय अध्यक्ष हाजी तबस्सुम इत्यादि ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...