कानपुर, जून 25 -- कानपुर। भाजपा कार्यकर्ता सिमरन जीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र भेज नई प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चों की घोषणा से भाजपा की विचारधारा को और अधिक मजबूत करेगा। सिमरन जीत सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिख बिरादरी को जो सम्मान दिया है वह सराहनीय है। इस वजह से सिख समाज गर्व के साथ संगठन की नीतियों के साथ खड़ा है। सिमरनजीत सिंह ने कहा कि अभी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष घोषित नहीं हुआ है। सिख समाज के योग्य, सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ता को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया तो संगठन में जूझकर समाज के लोग काम करेंगे। यह भी पढ़ें- नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाये जाने से हर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...