रुडकी, जनवरी 6 -- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, जिला अध्यक्ष राहुल मुल्तानी, प्रदेश मंत्री अफजल अली, गढ़वाल संयोजक इसरार अल्वी, प्रदेश मीडिया प्रभारी यूसुफ का मोहल्ला सैनीपुरा मेंस्वागत किया गया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि अल्पसंख्यकों का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। कांग्रेस ने सिर्फ अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। कांग्रेस ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को कभी लागू नहीं होने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...