गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में छात्रावास संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें छात्रावास के संचालन, व्यवस्थाओं एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा छात्रावास संचालन से संबंधित जानकारी जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराई गई।

बैठक का विवरण जिला पदाधिकारी ने छात्रावास को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित एवं बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। बैठक में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, गोपालगंज में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत योग्य पाए गए तीन छात्रों के नामांकन को जिला चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही छात्रावास अधीक्षक के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति की सहमति से उच्च विद्य...