रुद्रपुर, मार्च 6 -- खटीमा, संवाददाता। अल्पसंख्यक नगर निगम निदेशालय देहरादून से जनरल मैनेजर डॉ. शाहिद समीर सिद्दीकी भ्रमण के दौरान खटीमा पहुंचे। खटीमा के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे और बच्चियों को अल्पसंख्यक समाज के स्कीम के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सिद्दीकी ने बताया की उत्तराखंड सरकार माइनॉरिटी के लोगों के ऊपर बहुत ध्यानपूर्वक काम कर रही है। मुख्यमंत्री हुनर योजना में 18 साल से प्लस बच्चों को सिलाई कढ़ाई, पार्लर, कंप्यूटर कोर्स आदि हुनर से जोड़कर के आत्मनिर्भर बनाया जाता है। स्वरोजगार योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ उत्तराखंड सरकार लोन देती है। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के कोई भी व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए स्वरोजगार योजना के तहत 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ लोन आसानी ले सकता है। एजुकेशन लोन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.