बुलंदशहर, जनवरी 19 -- जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा की राह अब और आसान होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया शुरू करते हुए पहले चरण में जिले के 2126 छात्र-छात्राओं के खातों में 48 लाख रुपये की धनराशि भेज दी है। छात्रवृत्ति की राशि बैंक खातों में पहुंचने के बाद छात्रों और चेहरे खिल उठे हैं। इस राशि से वह अपनी शिक्षाा संबंधित सामग्री खरीद सकेंगे। दूसरे चरण की छात्रवृत्ति भी मार्च माह तक जारी हो जाएगी दूसरी तरफ छात्रवृत्ति के डाटा पर भी कार्य तेजी से चल रहा है। कक्षा नौ एवं इंटरमीडिएट तक के छात्रों के लिए शासन स्तर से छात्रवृत्ति जारी होती है। जिले में पहले चरण के वितरण में कक्षा नौ एवं दस के 1102 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जबकि कक्षा ग्यारह और इंटरमीडिएट के 1024 छात्र-छात्राओं को इ...