सीवान, अप्रैल 30 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज के प्रांगण में मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का नेतृत्व अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था।

छात्राओं को जानकारी देना कैंप के दौरान पदाधिकारी ने छात्राओं को विस्तार से बताया कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि, कोचिंग सहायता एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी द...