खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए का सत्र 2026-27 के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नि:शुल्क नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चन्दन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। चयनित छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ भोजन, वस्त्र, दवा एवं पुस्तकों की सुविधा पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी। साथ ही आधुनिक प्रयोगशालाओं और कंप्यूटर शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन आगामी 1 मई तक किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.