भभुआ, अप्रैल 22 -- डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक, नामांकन से लेकर सुरक्षा तक के दिए गए निर्देश छात्रावास की साफ-सफाई, फॉगिंग कराने और पढ़ाई की सुविधाओं पर विशेष जोर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें छात्रावास संचालन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में छात्रावास संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में छात्रावास में नए नामांकन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर बल दिया गया। छात्रावास परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों म...