सीवान, अप्रैल 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एम. एस. हाई स्कूल हुसैनगंज के प्रांगण में मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव द्वारा कैंप आयोजित कर अल्पसंख्यक छात्राओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप में मौजूद छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। पदाधिकारी ने बताया कि छात्राएं किस प्रकार घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरकर योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जुड़ी हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उपस्थिति जाफर ईमाम ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई ...