कुशीनगर, नवम्बर 29 -- कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत लाल गोंड ने बताया कि पूर्व दशम कक्षाओं में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9- 10) तथा दशमोत्तर छात्रवृति (कक्षा 11- 12) को छात्र वृत्ति योजना भुगतान के लिए संशोधित समय सारिणी जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा प्रोफाइल 1 दिसंबर तक लीक करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 8 दिसंबर तक, छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन 8 दिसंबर तक एवं विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित 13 दिसंबर तक करना है। जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा लॉक किये जाने की तिथि 23 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.