बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 17 मई को 1 मई तक छात्र करें आवेदन, 28 को आएगा परीक्षा परिणाम 8 जून से नए सत्र में पढ़ाई होगी शुरू बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 17 मई को होगी। इसके लिए आवेदक एक मई तक आवेदन करें। 28 मई को इसका परीक्षा परिणाम आएगा। मेधा के आधार पर सीट के अनुसार छात्रों का चयन किया जाएगा। नामांकन के बाद आठ जून से नए सत्र में पढ़ाई शुरू होगी। अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनुप कुमार ने बताया कि इसमें रहने वाले छात्रों के लिए मुफ्त रहने, भोजन, वस्त्र, दवा, पुस्तकें, आधुनिक लैब समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 17 मई को इसके लिए बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिख, ईसाई, ...