सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नामांकन वर्ग 9वीं एवं 11वीं कला एवं विज्ञान संकाय में किया जाएगा। इसके लिए राज्य के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। जो एक मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। पात्रता के तहत वर्ग 9वीं के लिए अधिकतम आयु 16 वर्ष तथा 11वीं के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी के प...