भभुआ, मई 2 -- कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी जिले में 20 मई तक करें आवेदन, 31 मई को होगी प्रवेश परीक्षा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 20 मई कर दी गई है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। यह नामांकन कक्षा 9वीं एवं 11वीं (कला एवं विज्ञान संकाय) के लिए किया जा रहा है। यह सुविधा राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 से 23 मई तक आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा। वहीं 25 से 30 मई तक प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी, जबकि परीक्...