मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को तोपखाना बाजार स्थित शमशी मंजिल में भव्य 'दावत-ए-इफ्तार' का आयोजन किया गया। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह आईटीसी यूनियन के अध्यक्ष प्रो. अजफर शमसी द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और भारी संख्या में श्रमिकों ने शिरकत की। इफ्तार के समय रोजेदारों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर प्रो. अजफर शमसी ने कहा कि रमजान का महीना हमें धैर्य, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।प्रशासनिक व शैक्षणिक जगत की रही मौजूदगीःइफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से डिविजनल लेबर कमिश्नर अफताब आलम, लेबर ऑफिसर सत्यप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.