सिमडेगा, सितम्बर 30 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन एवं सदस्य रंजीत कुमार मल्लिक बुधवार को जिला पहुंचे। परिसदन भवन में आईटीडीए के परियोजना निदेशक सरोज तिर्की, एसी गिरिजा शंकर महतो, डीईओ मिथलेश केरकेट्टा एवं डीएसई दीपक राम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर आयोग के सदस्यो ने अल्पसंख्यको के लिए जिले में चलाए जा रहे विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदे्रश दिया। मौके पर डीएसओ नरेश रजक, डीपीआरओ पलटू महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...