कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ज्योति सिंह मथारू अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कोडरमा परिसदन पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। परिसदन में आयोजित बैठक के दौरान राज्यमंत्री श्री मथारू ने जिले के सिख, जैन, मुस्लिम, बौद्ध और ईसाई समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय की मूलभूत समस्याओं और सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.