अल्पसंख्यक आयोग की बैठक व जनसुनवाई 6 को
रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन, ज्योति सिंह मथारु और सदस्य सबिता टुडू, बरकत अली व इकारुल हसन 6 जुलाई को विभिन्न बैठकों और जनसुनवाई में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे आयोग की टीम उर्सुलाइन इंटर कॉलेज प्रबंधन, सेंट जॉन्स स्कूल सहित अन्य मिशनरी संस्थानों और अल्पसंख्यक संघ के प्रतिनिधियों से मिलेगी। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे से रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बैठक सह जनसुनवाई होगी, जिसमें डीईओ, डीएसई सहित सभी शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.