कन्नौज, दिसम्बर 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के डा. जाकिर हुसैन इण्टर कालेज में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आपसी सौहार्द पर चर्चा की गई। साथ ही सौहार्द पूर्ण वातावरण को कायम रखने में सभी धर्म जाति के लोगों से एक दूसरे के धर्म का सम्मान व सहयोग करने का आवाहन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार अल्पसंख्यक समाज के चौमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। अल्पसंख्यक समाज को संवैधानिक अधिकार संविधान के अनुच्छेद 29 व 30 में दिए गए हैं। उन्होने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तार से बताया। उन्होंने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को दर्ज करवाने की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रताप सिंह ने समाज के लोगों को अपने बेटे-बेटियों का...