अल्पना की कल्पना का कमाल, विदेशों तक पहुंचा बिजनौर का नाम
बिजनौर, सितम्बर 5 -- सरकारी स्कूलों में युवा शिक्षकों की भर्ती हुई तो पढ़ाई के तरीके भी बदल गए। आज हम ऐसी ही एक शिक्षिका के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कल्पना ने ऐसा कमाल कर दिया कि देश ही नहीं विदेशों तक उनके नाम की धूम मची है। बिजनौर में किरतपुर ब्लॉक के सिसौना जट्ट प्राइमरी विद्यालय की सहायक अध्यापिका अल्पना देवी ने खेल-खेल में बच्चों को पढ़ने के लिए फेसबुक पेज के माध्यम से नई पहल शुरू की। आज उनके फेसबुक पेज से कई देशों के शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों को उनकी वीडियो के माध्यम से पढ़ा रहे हैं। लगभग 5.20 लाख लोग उनके फेसबुक पेज के फॉलोअर हैं और एक करोड़ तक लोग पेज को देखते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि पाकिस्तान, सऊदी अरब, ईरान, ईराक, नेपाल ,बांग्लादेश ,रोमानिया कुवैत और दुबई जैसे देशों के अध्यापक और अभिभावक अल्पना के फेजबुक पेज से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.