देहरादून, दिसम्बर 24 -- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास में ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चमोली देवाल स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट(50 वर्ष) को सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर तक हुई इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन बिशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.