अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य देवभूमि चैलेंज के द्वितीय संस्करण (अल्ट्रा मैराथन) में रानीखेत के धावक नरेश डोबरियाल ने 50 प्लस आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित हुई। सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक यात्रा मार्गो को पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से 113 किमी लंबी प्रतियोगिता में देशभर से तीन सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरकर प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में रानीखेत के धावक नरेश डोबरियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को बद्रीनाथ से शुरू होकर मैराथन हेलंग से गलगोट, गलगोट से मंडल और 19 अप्रैल को मंडल से उखीमठ...