लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- चोरों ने कस्बे के बस अड्डे के पास स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर सेंटर से इन्वर्टर, बैटरी और लैपटॉप उठा ले गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। सेंटर संचालक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह जब सेंटर पर साफ़ सफाई करने गया था तो बाहर के दरवाजे की कुंडी टूटी थी। अंदर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ मिला। सफाई कर्मी की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।लैपटॉप, इन्वर्टर बैटरी गायब मिले। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि चोरी की वारदात संदिग्ध लग रही है। फ़िलहाल जाँच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.