बदायूं, मई 4 -- कस्बा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्यरत युवती ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती करीब तीन साल से सेंटर पर कार्य कर रही थी। आरोप है कि शनिवार दोपहर सेंटर संचालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- जिला महिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.