रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को सदर अस्पताल सभागार में जिला सलाहकार समिति पीसी एंड पीएनडीटी की बैठक हुई। इसमें अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, नवीकरण और अन्य तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समिति ने 6 नए सेंटरों के निबंधन तथा 4 सेंटरों के नवीकरण को स्वीकृति दी। इसके अलावा, यूएसजी मशीन से जुड़े विभिन्न मामलों में भी निर्णय लिए गए। मशीन स्थानांतरण के एक, नए डॉक्टरों की ज्वाइनिंग के 7, यूएसजी मशीन खरीद के 6 और फॉर्म-बी में प्रविष्टि के 19 आवेदनों को दस्तावेज सत्यापन के बाद मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही मशीन डिस्मेंटलिंग/रिफर्बिशिंग के लिए एक लाइसेंस जमा किया गया।डीसी ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नियमित निरीक्षण और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एमआरआई और सीटी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.