अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण के निर्देश
अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ली। निर्देशित किया कि जिले में स्थापित प्रत्येक अल्ट्रासाउंड केंद्र का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा फॉर्म-एफ की समीक्षा की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिले में लिंग अनुपात बढ़ाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में विशेष अभियान चलाकर लिंग निर्धारण परीक्षण में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह, डॉ.वीपी सिंह, डॉ.रंजना, नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण का निर्देश दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.