पूर्णिया, मई 7 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने की उम्मीद लगाए क्षेत्र के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा 15 दिन पूर्व अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए निबंधन प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बावजूद अब तक मशीन आम लोगों के उपयोग के लिए शुरू नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में नीति आयोग द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा को अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई थी। मशीन को अस्पताल परिसर स्थित रक्त संग्रह भवन के एक कमरे में रखा गया है। करीब एक वर्ष से बंद कमरे में रखे जाने के कारण वहां चूहों द्वारा लगातार गंदगी फैलाए जाने की बात सामने आई है। मशीन के केयरटेकर ने इस संबंध में विभाग को पत्र भी लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि यदि चूहों ने मशीन के तार काट दिए तो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.