बदायूं, अप्रैल 3 -- बदायूं, संवाददाता। 19 मार्च को सहसवान के के डॉ. रामनिवास गुप्ता हास्पीटल में अधेड़ मरीज का अल्ट्रासाउंड किया गया। पेटदर्द का इलाज लेने आये मरीज का अल्ट्रासाउंड में बच्चादानी दिखा दी। बच्चादानी दिखाने के मामले में प्रभारी सीएमओ ने सील करने को मौखिक और लिखित आदेश दे दिया है। नोडल अधिकारी ने प्रभारी सीएमओ के आदेश पर सील करने की जगह जवाब तलब किया है।गुरुवार को प्रभारी सीएमओ ने मौखिक के बाद लिखित आदेश नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. निरंजन गंगवार को आदेश दिया है। जिसमें सहसवान के उक्त हास्पीटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने के लिए आदिश दिया। यहां 19 मार्च को मरीज नेम सिंह 46 वर्ष के पेट में दर्द था। वे यहां अल्ट्रासाउंड कराने गये। यहां मौजूद डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट में पेट में बच्चादानी दिखा दी। पुरुष मरीज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.