बदायूं, मई 7 -- बिनावर। कस्बे में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर वहां काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर थाना बिनावर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह बिनावर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नौकरी करती है। आरोप है कि बीते दो अप्रैल को दोपहर वह सेंटर पर मौजूद थी, तभी संचालक वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरन कमरे में ले जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से निकल गई।घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.