बगहा, मार्च 19 -- शनिचरी। शनिचरी के सेंटरिंग मिस्त्री की मौत केरल में हो गई है। मृतक का शव मंगलवार की देर रात उसके पैतृक गांव शनिचरी थाना क्षेत्र के बरवां ओझा गांव स्थित वार्ड संख्या दस पहुंचे ही परिजनों में चित्कार मच गयी। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत मिस्त्री बरवां ओझा गांव के किशोर राम का पुत्र सुरज कुमार (22) था। मृत के पिता किशोर राम ने बताया कि सुरज दो माह पुर्व केरल में किसी निजी कंपनी में सेंटरीग का कार्य करने के लिए गया था। बीते चौदह मार्च को वह केरल में सेंंटरीग करने के दौरान छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी साथ में काम कर रहे उसके मामा ने परिजनों को बताया। इधर मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.