वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 12 -- यूपी के गोरखपुर में अल्ट्रासाउंड कराने गई एक महिला के साथ अस्पताल में शर्मनाक वाकया पेश आया जिसके बाद पुलिस ऐक्शन मोड में आ गई है। यहां अल्ट्रासाउंड रूम में जांच के वक्त महिला से जरूरत से ज्यादा कपड़े उतारने को कहा गया। यही नहीं, अल्ट्रासाउंड जेल (Ultrasound Gel) लगाते समय उसके साथ अशोभनीय हरकतें की गईं। आरोप है कि जांच कक्ष में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की है जिसके बाद ऐक्शन में आई पुलिस ने आरोपी अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह शुक्रवार को इलाज के सिलसिले में जिला महिला चिकित्सालय पहुंची थीं। वहां डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.