वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 12 -- यूपी में बरेली जिला महिला चिकित्सालय में एक बच्ची के जन्म और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे होने का मामला उलझ गया है। अस्पताल में लेबर रूम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक ही बच्ची को लेकर स्टाफ बाहर आता दिख रहा है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन यही मान रहा है कि अल्ट्रासाउंड जांच में किसी तरह की त्रुटि होने की आशंका है। भुता के गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी गर्भवती थी। इस दौरान उसने भुता स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी जिसमें जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट थी। उसके कुछ दिन बाद राजेश्वरी को दिखाने परिवार महिला अस्पताल आया था। यहां भी उसका अल्ट्रासाउंड हुआ और उस रिपोर्ट में भी जुड़वा बच्चे होने की रिपोर्ट दी गई थी। लेकिन जिला महिला चिकित्सालय में जब प्रसव हुआ तो उसने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.