बांदा, मई 4 -- बांदा। पैलानी के कानाखेड़ा गांव निवासी अभिषेक सिंह चौहान ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह शहर के जरैली कोठी में रहते हैं। 11 मार्च को पेट में दर्द हुआ तो जिला अस्पताल में दिखाया। इसके बाद कानपुर में दिखाया। डाक्टर के कहने पर जांच कराई तो 2.9 एमएम की पथरी बताई गई। इलाज में वह ठीक ह गई। अप्रैल में फिर अचानक पेट में असहनीय दर्द हुआ तो 22 अप्रैल को बालाजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में दाहिनी तरफ पेट में 4 एमएम की पथरी व कण बताए गए। विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज बांदा में दो दिन बाद अल्ट्रासाउंड कराया। यहां बताया गया कि पथरी नहीं है। सब सामान्य है। जिला अस्पताल में 25 अप्रैल को अल्ट्रासाउंड फिर कराया तो यहां भी पथरी नहीं निकली। कहा शहर के आवास विकास स्थित बालाजी सेंटर में गलत रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.