देहरादून, अप्रैल 17 -- जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति ने गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 7 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति के सदस्यों ने इमेजिंग सेंटर में पंजीकरण नवीनीकरण एवं अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। एसीएमओ. डॉ. निधि रावत ने बताया कि समिति के सदस्यों ने बाला प्रीतम हॉस्पिटल, पटेलनगर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, भारत हार्ट इंस्ट्यूट एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,आरना डायग्नॉस्टिक सेंटर, अरविंद इमेजिंग सेंटर, आद्या हार्ट केयर सेंटर, गढ़वाल अल्ट्रासाउंड सेंटर और अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच की गयी। टीम ने सेंटरों में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की। यह भी पढ...