विकासनगर, दिसम्बर 13 -- विकासनगर, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय धर्मावाला में शनिवार से प्वाइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड एवं इको कार्यशाला की शुरुआत हुई। यह कार्यशाला अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आपातकालीन और गहन चिकित्सा में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को उन्नत अल्ट्रासाउंड कौशल से सशक्त बनाना है। कार्यशाला में देशभर के 35 विशेषज्ञ चिकित्सक भाग ले रहे हैं। पहले दिन व्याख्यान, लाइव प्रदर्शन और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग सत्र शामिल रहे। चिकित्सकों को हेमोडायनामिक मूल्यांकन, फेफड़ों का अल्ट्रासाउंड, इको कॉर्डियोग्राफी, संवहनी पहुंच और प्रक्रियात्मक मार्गदर्शन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। व्याख्यान में दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि प्वाइंट ऑफ केयर अल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.