दरभंगा, अप्रैल 26 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पहुंची जांच टीम ने भरवाड़ा में भरवाड़ा अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की जांच की। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मी क्लिनिक खुला छोड़कर भाग निकले। छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई जांच घर एवं क्लीनिक आदि धड़ाधार बंद हो गए। अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में बैठी महिला मरीज ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए उनसे तीन हजार रुपये की फीस ली गई है। बताया गया है कि अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में लिंग निर्धारण जांच की शिकायत के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। सिविल सर्जन से किसी ने इस बाबत शिकायत की थी। शिकायत के आलोक में सिविल सर्जन ने भरवाड़ा अल्ट्रासाउंड के संचालक ललित कुमार को दो बार पत्र भी दिया था। इसमें स्थिति स्पष्ट करने एवं वहां कार्यरत चिकित्सक के रजिस्ट्रेशन आदि की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.