पीलीभीत, अप्रैल 6 -- जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्चा बनवाने के बाद भी मरीजों को तत्काल जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि किसी को सात दिन तो किसी को दस दिन बाद की तारीख दी जा रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंच रही हैं, लेकिन सीमित संसाधनों और अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई महिलाओं का कहना है कि जांच में देरी होने से इलाज भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने आईं बीसलपुर क्षेत्र गुड्डी ने पर्चा बनवाया। इसके बाद जब कक्ष में गईं तो उनको कुछ दिन बाद आने के लिए कहा गया। ऐसा ही कई अन्य महिलाओं के साथ भी हुआ। बताया जाता है कि यहां पर ...