अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रतीकों से लिंग बताने की जांच होगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रतीकों से लिंग बताने की जांच की जाएगी। 'हिन्दुस्तान' में 12 जुलाई को प्रकाशित खबर पर स्वास्थ्य विभाग की निदेशक प्रमुख डॉ. रेखा झा ने संज्ञान लिया है और इस बारे में डीएम को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में भी कुछ जगहों पर ऐसी गड़बड़ी मिली थी।निदेशक प्रमुख ने आदेश दिया है कि अल्ट्रासाउंड केंद्र में कार्यरत डॉक्टरों की जांच की जाए और इसकी सूची विभाग को भेजी जाए। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची भी विभाग ने मांगी है। इस पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी हो रही है। जिले में 307 निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं, जिसमें से लगभग 180 ही नियमित अपनी रिपोर्ट भेज रहे हैं। अल्ट्रासाउंड केंद्रों को हर महीने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.