अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, दो मशीनें सील
रुडकी, अप्रैल 4 -- पीसीपीएनडीटी टीम ने शनिवार को अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर दो मशीनों को सील किया। कई स्थानों पर अभिलेखों में खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई। शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले मंगलौर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। यहां फॉर्म-एफ, रेफरल अभिलेख समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र में स्थापित दो अल्ट्रासाउंड मशीनों में से एक मशीन क्रियाशील नहीं पाई गई। उसके दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए टीम ने उसे तत्काल सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.