अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें: डीसी
लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में भ्रूण लिंग जांच पर प्रभावी रोक लगाने और कन्या भ्रूण संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक-पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के तहत जिले में संचालित गतिविधियों और इसके अनुपालन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिले में संचालित पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति की जानकारी दी गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि केंद्रों में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन हो।
भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.