संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की समस्याएं कम नहीं हैं। यहां पर एक चिकित्सक हैं और उनके जिम्मे दो मशीनों का संचालन है। ऐसे में साढ़े 11 बजे तक मैटरनिटी विंग्स में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है और साढ़े 11 बजे के बाद पुरुषों का। ऐसे में साढ़े 11 बजे के बाद जिन महिलाओं को सोनोग्राफी की जरूरत होती हैं। उन महिलाओं को अगले दिन या फिर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। संयुक्त जिला चिकित्सालय से मैटरनिटी विंग्स को अलग कर दिया गया है। मैटरनिटी विंग्स में केवल महिलाओं का इलाज किया जाता है। सुबह के समय ओपीडी में जितनी भी प्रसूताओं को महिला चिकित्सक सोनोग्राफी करने के लिए संस्तुति करती हैं उनका अल्ट्रासाउंड कर दिया जाता है। दिन में साढ़े 11 बजे के बाद जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.