खगडि़या, फरवरी 17 -- गोगरी। एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। मरीजों को खुले बाजार में अल्ट्रासाउंड कराने आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभागीय स्तर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। मरीजों को खुले बाजार में जाकर मोटी राशि चुकता कर अल्ट्रासाउंड कराने की मजबूरी बनी है। इसके अलावा ईएनटी सहित विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में मरीज को रेफर किया जाता है। बताया गया कि खुले बाजार से अल्ट्रासाउंड कराने पर सात सौ रुपए खर्च होता है। जिससे मरीजो को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोगरी के सौ शय्या अनुमंडलीय अस्पताल में लगाए गए स्वास्थ्य की सुविधाएं शोभा की वस्तु बनी हुई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का 17 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कर स्वास्...