बुलंदशहर, फरवरी 10 -- बुलंदशहर नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति को अल्ट्राटेक सीमेंट दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। नगर कोतवाली में मोहल्ला कृष्णानगर निवासी पीड़ित दिनेश कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी को अल्ट्राटेक सीमेंट मंगवाने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को गाजियाबाद स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट ऑफिस का कर्मचारी 'कृष्ण प्रसाद मिश्रा' बताया। बातों में फंसाकर उसने 100 कट्टे सीमेंट का सौदा तय किया और कंपनी के नाम की फर्जी इनवॉइस भेज दी। ठग ने पीड़ित को विश्वास में लेकर यूको बैंक के एक खाते में 26 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये मिलते ही आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.