सीवान, दिसम्बर 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अल्टीमेटम मिलने के दूसरे दिन रविवार को भी प्रखंड मुख्यालय बाजार व मलमलिया चौक के समझदार दुकानदार स्वयं से अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को माइक से घोषणा कर दुकानदारों व अन्य लोगों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। इसे लेकर शनिवार से हीं दुकानदार स्वयं से अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं। दूसरे दिन रविवार को भी बाजार के दुकानदार हटाने में जुटे रहे। बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने एवं यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुहिम चलाकर सात दिसंबर तक बाजारों में किए गए अतिक्रमण को खाली करने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर शुक्रवार को सीओ धीरज कुमार पांडेय के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने भगवानपुर हाट मुख्यालय बाजार, पुर...